नए गवर्नर का असर, रुपये में सुधार, सेंसेक्स 412 अंक चढ़ा (05-sep-2013) current affair

| Thursday, September 5, 2013
नए गवर्नर का असर, रुपये में सुधार, सेंसेक्स 412 अंक चढ़ा

नई दिल्ली। रुपये के मजबूत होने और यूरोपीय बाजारों के फिसलने से घरेलू बाजारों पर दबाव आया है। बृहस्पतिवार को बीएसई का बेंचमार्क सेंसेक्स 412.21 अंक यानी 2.22 फीसद चढ़कर 18,979.76 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 144.85 अंक यानी 2.66 फीसद चढ़कर 5,592.95 पर बंद हुआ। मिडकैप-स्मॉलकैप शेयर 1.6 फीसद चढ़े।
गौरतलब है कि रिजर्व बैंक के नए गवर्नर रघुराम राजन का असर बाजार पर दिखने लगा है। बृहस्पतिवार को बाजार की शुरुआत नए उत्साह और इस विश्वास के साथ हुई कि अब आर्थिक हालत में सुधार आ सकता है। मार्केट के खुलते ही डॉलर की तुलना में रुपया सुधरा और 98 पैसे की मजबूती के साथ 66.10 पर खुला। कुछ ही देर में रुपया 66 के स्तर से नीचे उतरते हुए 65.50 तक गया।
अर्थव्यवस्था में सुधार की उम्मीद में कल भी अंतर बैंक मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 56 पैसे मजबूत होकर 67.08 पर बंद हुआ था।
वहीं, शेयर बाजार ने भी रुपये का साथ दिया और तेजी के साथ खुला। बीएसई का बेंचमार्क सेंसेक्स करीब 510 अंकों से ज्यादा की बढ़त के साथ 19 हजार के पार पहुंच गया। हालांकि, कुछ घंटों के बाद 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 427.31 अंक यानी 2.30 फीसद की बढ़त के साथ 18,994.85 पर पहुंच गया। वहीं, 50 शेयरों वाला निफ्टी सूचकांक भी 144.80 अंक यानी 2.66 फीसद की छलांग लगाते हुए 5,592.90 पर देखा गया। सीरिया संकट के चलते एक दिन पहले भरभराए बाजार ने बुधवार को नए गवर्नर रघुराम राजन पर भरोसा जताया।
गौरतलब है कि कर्ज सस्ते होने की आस में निवेशकों ने जमकर लिवाली की तो सेंसेक्स 332.89 अंक यानी 1.83 फीसद उछलकर 18567.55 पर बंद हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 106.65 अंक चढ़कर 5448.10 पर बंद हुआ था।


0 comments:

Post a Comment