भारतीय
बल्लेबाज विराट कोहली एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 6000
रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए. विराट कोहली ने यह उपलब्धि हैदराबाद
के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में 9 नवंबर 2014
को आयोजित श्रीलंका के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में
नाबाद 44 रन की पारी के दौरान हासिल की.
कोहली ने वेस्टइंडीज के
पूर्व दिग्गज विवियन रिचर्ड्स का कीर्तिमान तोड़ते हुए 136वें पारी में यह उपलब्धि हासिल की. रिचर्ड्स ने 141वें
पारी में 6000 रन बनाए थे. कोहली से पहले भारत की तरफ से
सबसे कम पारियों में 6000 वनडे रन बनाने का रिकार्ड सौरव
गांगुली के नाम पर था. गांगुली ने 147 पारियों (152 मैच) में यह मुकाम हासिल किया था.
विराट
कोहली ने अगस्त 2008 में दांबुला में श्रीलंका के खिलाफ
अपने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कैरियर की शुरुआत की थी. 26 वर्षीय भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली के नाम वनडे में 6003 रन हैं और इसमें उन्होंने 20 शतक और 32 अर्धशतक जमाए हैं. 6000 रन पूरे करने वाले वह आठवें
भारतीय और 47वें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं.
इससे पहले शिखर धवन ने
अपनी 91 रन की पारी के दौरान भारत की तरफ से
सबसे कम पारियों में 2000 रन पूरे करने का रिकार्ड बनाया था.
धवन ने 48वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल की और इस तरह से
नवजोत सिंह सिद्धू और गांगुली को पीछे छोड़ा जिन्होंने 2000 रन
तक पहुंचने के लिये समान 52 पारियां खेली थीं.
0 comments:
Post a Comment