भारतीय सेना ने परमाणु क्षमता संपन्न अग्नि-2 मिसाइल का सफल परीक्षण किया-(11-NOV-2014) C.A

| Tuesday, November 11, 2014
भारतीय सेना ने 9 नवंबर 2014 को परमाणु क्षमता संपन्न मध्यम दूरी की अग्नि-2 मिसाइल का ओडिशा के इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (आइटीआर) से सफल परीक्षण किया. 2000 किलोमीटर से अधिक दूर तक की मारक क्षमता वाली इस मिसाइल को भद्रक जिले के व्हीलर द्वीप पर शनिवार सुबह 9.40 बजे आइटीआर के लॉन्च कॉम्प्लेक्स-4 से एक मोबाइल लॉन्चर से छोड़ा गया. यह परीक्षण सेना के प्रायोगिक परीक्षण के तौर पर किया गया.
अग्नि-2 मिसाइल से संबंधित मुख्य तथ्य
अग्नि-2 मिसाइल, अग्नि सीरीज की मिसाइल का हिस्सा है. अग्नि-1 की रेंज 700 किमी, अग्नि-2 की 2000 किमी, अग्नि-3 की तीन हजार किमी, अग्नि-4 की 4000 किमी और अग्नि-5 की 5000 किमी से अधिक है.
अग्नि-2 मिसाइल पहले से ही सेना में शामिल है. सतह से सतह पर मार करने वाली यह मिसाइल आधुनिक उच्चतम सटीक नेविगेशन सिस्टम से लैस है. मिसाइल को एक ठोस रॉकेट प्रणोदक प्रणाली द्वारा संचालित अत्याधुनिक कमांड और कंट्रोल सिस्टम से निर्देशित किया जाता है. 1700 किलो वजनी और 20 मीटर लंबी इस मिसाइल को हमला करने के लिए तैयार होने में महज 15 मिनट लगते हैं. इसे रेल और सड़क मोबाइल लॉन्चर दोनों से छोड़ा जा सकता है. यह दो हजार किमी से भी अधिक दूरी तक 1000 किलोग्राम से अधिक आयुध ले जाने में सक्षम है.


0 comments:

Post a Comment