हाकी इंडिया ने "हॉकी इंडिया वार्षिक पुरस्कार" देने की घोषणा की-(11-NOV-2014) C.A

| Tuesday, November 11, 2014
हाकी इंडिया ने 10 नवंबर 2014 को "हॉकी इंडिया वार्षिक पुरस्कार" देने की घोषणा की. प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को महिला और पुरूष वर्ग में 25-25 लाख रुपए इनामी राशि दी जाएगी.
व्यक्तिगत ट्रॉफी का नाम एचआई अध्यक्ष नरिंदर बत्रा के बेटे ध्रुव के नाम पर करने का फैसला किया. ध्रुव का हाल ही में निधन हो गया था. 
हर पुरस्कार में एक ट्रॉफी, सर्टिफिकेट और नकद पुरस्कार होगा. पुरस्कार देने का फैसला हॉकी इंडिया के कार्यकारी बोर्ड की 26वीं बैठक में किया गया। बैठक की अध्यक्षता हॉकी इंडिया की वरिष्ठ उपाध्यक्ष मरियम्मा कोशि ने की.
पुरस्कार और पुरस्कार राशि की सूची
ध्रुव बत्रा वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (पुरुष) : 25 लाख रुपये
ध्रुव बत्रा वर्ष की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी(महिला) :  25 लाख रुपये 
सर्वश्रेष्ठ उदीयमान खिलाड़ी (पुरुष अंडर 21) : 10 लाख रुपये
सर्वश्रेष्ठ उदीयमान खिलाड़ी (महिला अंडर 21) : 10 लाख रुपये
वर्ष का सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर : पांच लाख रुपये
वर्ष का सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डर : पांच लाख रुपये
वर्ष का सर्वश्रेष्ठ फॉरवर्ड : पांच लाख रुपये
अनमोल योगदान के लिये पुरस्कार (कोचों और सहयोगी स्टाफ को) : पांच लाख रुपये
असाधारण उपलब्धि के लिये अध्यक्ष का पुरस्कार : पांच लाख रुपये


0 comments:

Post a Comment