मर्सिडीज के ड्राइवर लुइस हैमिल्टन ने 3 नवंबर 2014 को आस्टिन (अमेरिका) में आयोजित अमेरिकी
ग्रां प्री फ़ॉर्मूला-1 ख़िताब जीता. हैमिल्टन ने कुल 1:40:04.785 सेकेंड के साथ ख़िताब
जीता. लुईस हैमिल्टन ने मर्सीडीज के अपने साथी ड्राइवर निको रोसबर्ग को पछाड़कर यह
ख़िताब जीता. इस जीत के साथ लुईस हैमिल्टन अपने दूसरे फॉर्मूला वन चैंपियनशिप खिताब
के करीब पहुंच गए.
अमेरिकी ग्रां प्रि फ़ॉर्मूला -1 ख़िताब,
हैमिल्टन की इस सत्र (वर्ष 2014-15) की लगातार
पांचवी और कुल दसवीं जीत थी. हैमिल्टन अब रोसबर्ग से 24 अंक
आगे हैं जबकि सिर्फ दो रेस (ब्राजील और अबुधाबी) बाकी हैं. रेडबुल के डेनियल
रिकियाडरे कल तीसरे स्थान पर रहे जो इस सत्र में आठवीं बार उनकी पोडियम फिनिश है.
हैमिल्टन की यह सत्र में 10वीं और
कैरियर की 32वीं जीत है. उन्होंने एफवन में किसी ब्रिटिश
ड्राइवर द्वारा सबसे ज्यादा जीत का नाइजेल मेंसेल का रिकार्ड तोड़ा. वह 2008
में मैकलारेन के लिये खिताब जीत चुके हैं. पिछली बार के विजेता और
विश्व चैम्पियन रेडबुल के सेबेस्टियन वेट्टल सातवें स्थान पर रहे. वेट्टल इस सत्र
के बाद रेडबुल छोड़ रहे हैं लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि वह अगले सत्र
में किस टीम में होंगे.
सहारा फोर्स इंडिया का अमेरिकी ग्रां प्री में प्रदर्शन निराशाजनक
रहा जब उसके दोनों ड्राइवर सर्जियो पेरेज और निको हुल्केनबर्ग अलग अलग कारणों से
रेस से शुरूआत में ही रिटायर हो गए. पेरेज पहली लैप में दुर्घटना का शिकार हो गए
जबकि हुल्केनबर्ग को तकनीकी समस्या के कारण 16वीं लैप
में रेस छोड़नी पड़ी. फोर्स इंडिया (123) पांचवें स्थान पर
काबिज मैकलारेन (147) से 24 अंक पीछे
है.
0 comments:
Post a Comment