पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का जापान के सर्वोच्च राष्ट्रीय
पुरस्कार, ‘द ग्रैंड कॉर्डन ऑफ द ऑर्डर ऑफ
पॉलोव्निया फ्लावर्स 2014’ हेतु 3 नवंबर
2014 को चयन किया गया. मनमोहन सिंह इस सम्मान को प्राप्त
करने वाले पहले भारतीय हैं.
मनमोहन सिंह को यह पुरस्कार लगभग 35 वर्षों
तक भारत एवं जापान के मध्य मैत्रीपूर्ण संबंधों को स्थापित करने और उन्हें बढ़ावा
देने में उनके योगदान के लिए दिया जाना है.
‘द ग्रैंड कॉर्डन ऑफ द ऑर्डर ऑफ पॉलोव्निया फ्लावर्स 2014’ हेतु चयनित कुल 57 नामों में से एक मनमोहन सिंह हैं.
द ग्रैंड कॉर्डन ऑफ द ऑर्डर ऑफ पॉलोव्निया फ्लावर्स के बारे में
•
वर्ष 1888 में ऑर्डर ऑफ द राइजिंग सन के
तहत द ग्रैंड कॉर्डन ऑफ द ऑर्डर ऑफ पॉलोव्निया फ्लावर्स पुरस्कार की स्थापना की
गयी थी.
•
यह पुरस्कार जापान सरकार द्वारा दिया जाता है.
•
पुरस्कार के पदक पर पॉलोव्निया नामक फूल से घिरे सूर्य से
निकली किरणों को प्रदर्शित किया गया है. इसे सीने पर दायीं ओर धारण किया जाता है.
0 comments:
Post a Comment