उत्तर पश्चिमी चीन में उच्च गति ट्रेन के लिए दुनिया की सबसे ऊंची
सुरंग 1 मई 2014 से प्रारंभ
की गयी. यह सुरंग 3607.4 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है. कुल 16.3
किलोमीटर लंबी यह सुरंग गान्सू प्रांत और झिंजियांग प्रांतों से
जोड़ती है. यह सुरंग दो भागों और पुल के साथ किलिअन पर्वत से होकर गुजरती है.
सर्वाधिक उंचाई पर स्थि इस सुरंग का निर्माण कार्य वर्ष 2009
में शुरू किया गया था. सुरंग के माध्यम से इस रेल लाइन ने लंक्सिन
उच्च गति रेलवे का सबसे कठिन हिस्सा सुलझा दिया है. कुल 1776 किमी. लम्बा यह उच्च गति रेलवे गान्सू की राजधनी लैंज़ोऊ, उरुमकि जो की शिनजियांग की राजधानी हैं को जोड़ता हैँ. गान्सू एवं किंघाई
को जोड़ता हुआ यह गोबी रेगिस्तान से गुजरता हैं.
यह रेलवे लाइन 120 किमी.
प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज चलने वाली रेलों के लिये बनाया गया हैं ये लान्चो और
उरुमकि के बीच रेल यात्रा के समय को जो की अभी 20 घंटे हैं
को कम करके 8 घंटे का कर देगी. यह रेलवे लाइन 2014 के अंत में इस्तेमाल की जाएँगी.
तैहंग सुरंग (27.8 किमी
लंबी) और वुशओलिंग सुरंग ( 21.05 किमी लंबी) चीन में स्थित क्रमश: दुनिया में पांचवें और नौवां सबसे लंबी रेल सुरंग
है.
अन्य प्रमुख सुरंगों की
सूची
• जापान में सेकन सुरंग
दुनिया में (53.85 किमी) सबसे लंबी और गहरी रेल सुरंग है. यह
होक्काड़ो और होन्शू द्वीपों को जोड़ने वाले त्सुगरु जलडमरूमध्य से होकर गुजरती है.
• चैनल सुरंग (50.5
किमी) ब्रिटेन और फ्रांस की सीमाओं पर स्थित इंग्लिश चैनल पर दुनिया
की सबसे लम्बीं पानी के भीतर रहने वाली सुरंग है। यह फॉल्केस्टने (केंट, यूनाइटेड किंगडम) को फ्रांस के पास दे कलैस को जोड़ती है.
• जम्मू कश्मीर में
बनिहाल-काजीगुंड रेलवे लाइन पर पीरपंजाल पर्वत श्रृंखला से गुजरने वाली रेलवे
सुरंग (11 किमी लंबी) भारत की सबसे लंबी सुरंग है.
0 comments:
Post a Comment