मुंबई स्थित इंडसर समूह ने 12 मई 2014
को ब्रिटेन की अग्रणी थर्मल इंजीनियरिंग कंपनी सीडीए कन्ट्रेक्ट
लिमिटेड के अधिग्रहण की घोषणा की. अधिग्रहण की संपूर्ण प्रक्रिया इंडसर नेवरोन
यूरोथर्म लिमिटेड के ब्रिटेन स्थित मुख्यालय में संपन्न हुई.
सीडीए कन्ट्रेक्ट 15 वर्षो से औधौगिक
प्रक्रिया, ऊर्जा, रसायन तथा अन्य
क्षेत्रों में ब्रिटेन तथा बाहर सेवाएं दे रही है. इंडसर समूह द्वारा सीडीए
कन्ट्रेक्ट लिमिटेड का अधिग्रहण ब्रिटेन में उसका दूसरा अधिग्रहण है. इंडसर समूह
द्वारा पहला अधिग्रहण अक्टूबर 2012 में नेवरोन यूरोथर्म
इंसुलेशन लिमिटेड का किया गया था. जिसके बाद इसका नाम नेवरोन यूरोथर्म इंसुलेशन से
बदलकर इंडसर नेवरोन यूरोथर्म लिमिटेड कर दिया गया.
इंडसर समूह की कंपनी
इंडसर समूह की कंपनी
इंडसर एक वैश्विक व्यापारिक समूह है जो 5 से अधिक देशों में व्यापार करता है. इंडसर स्टील ट्यूब्यूलर उत्पादन,
स्टील कास्टिंग, आटो स्पेयर पार्ट्स तथा अन्य
क्षेत्रों में मजबूती से व्यापार करता है. इंडसर समूह एवं इंडसर नेवरोन के निदेशक
अंकुर लोढ़ा हैं
0 comments:
Post a Comment