इंग्लैण्ड के रॉनी ओ सुलिवान (Ronnie O’Sullivan) को वर्ष का विश्व स्नूकर खिलाड़ी (World Snooker’s Player of the
Year) का पुरस्कार 8 मई 2014 को दिया गया. खेल के इस वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन लंदन में
किया गया. इसके अलावां उन्हें वर्ष के प्रशंसक खिलाड़ी का पुरस्कार (Fans
Player of the Year award) भी दिया गया जिसका चुनाव स्नूकर
खिलाड़ियों के मतों द्वारा किया गया.
सत्र 2013-14 के दौरान रॉनी ओ सुलिवान ने मास्टर्स स्नूकर सहित चार खिताब जीते.
समारोह में निम्नलिखित पुरस्कार भी प्रदान किए गए.
• वर्ष का विश्व स्नूकर खिलाड़ी: रॉनी ओ सुलिवान
• फैन्स प्लेयर ऑफ़ द ईयर: रॉनी ओ सुलिवान
• वर्ष का स्नूकर लेखक खिलाड़ी:डिंग जुन्हू
• परफार्मेंस ऑफ़ द ईयर: मार्क सेल्बी
• मैजिक मूमेंट ऑफ़ द ईयर: मार्क सेल्बी
• हाल ऑफ़ फेम: डेनिस टायलर और क्लिफ थोरबर्न
0 comments:
Post a Comment