मणिपुर ने गत चैंपियन ओडीशा को 3-1 से
पराजित कर 20वीं सीनियर राष्ट्रीय महिला फुटबाल प्रतियोगिता
का ख़िताब 12 मई 2014 को जीता. यह
मणिपुर का 17वां राष्ट्रीय खिताब है. मणिपुर ने इसके पहले
वर्ष 2010 में सीनियर राष्ट्रीय महिला फुटबाल का खिताब जीता
था.
फाइनल मैच में मणिपुर की बाला देवी ने तीसरे और 55वें मिनट में गोल किए जबकि मणिपुर टीम की कप्तान ओनम बेमबेम देवी (एआईएफएफ वीमेनस प्लेयर ऑफ़ द ईयर, AIFF Women’s Player of the Year) ने 20वें मिनट में गोल किया. ओडीशा का एकमात्र गोल स्थानापन्न खिलाड़ी सकीना मिर्जा ने किया.
20वीं सीनियर राष्ट्रीय महिला फुटबाल प्रतियोगिता 12 मई 2014 को संपन्न हुई. 20वीं सीनियर राष्ट्रीय महिला फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच असम के गोलाघाट स्टेडियम में खेला गया.
मणिपुर टीम की खिलाड़ी बाला देवी को प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट (player of the tournament) घोषित किया गया.
सीनियर राष्ट्रीय महिला फुटबाल प्रतियोगिता
सीनियर राष्ट्रीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता भारत की शीर्ष स्तर की पेशेवर महिला फुटबॉल लीग है. इसकी शुरुआत वर्ष 1991 में की गई थी. सीनियर राष्ट्रीय महिला फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ द्वारा प्रतिवर्ष किया जाता है. इस प्रतियोगिता में देश के प्रत्येक राज्यों को अपनी एक टीम भेजने का आधिकार है.
0 comments:
Post a Comment