रुस की टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा ने ‘मुटुआ मैड्रिड ओपन’ का खिताब 11 मई 2014 को जीता. यह उनका पहला मैड्रिड ओपन खिताब
था. फाइनल मैच में शारापोवा ने रोमान की सिमोना हेलिप को 1-6,6-2,6-3 से मात दी.
इस जीत के साथ शारापोवा ने अपने 31वें
कैरियर टाइटल पर कब्जा कर लिया. जबकि किसी डब्लूटीए प्रीमियर टूर्नामेंट के फाइनल
में हेलिप की यह पहली मौजूदगी थी.
इससे पहले 2013 मे
शारापोवा मैड्रिड के फाइनल में सेरेना विलियम्स से पराजित हुई थी. वर्ष 2011
से 8वीं वरीयता प्राप्त शारापोवा को क्ले
कोर्ट पर सिर्फ तीन बार हार झेलनी पड़ी है, जिसमे उन्हें हर
बार प्रथम वरीयता प्राप्त महिला टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स से हार मिली थी.
0 comments:
Post a Comment