स्पेन के पुरुष टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने मैड्रिड ओपन टेनिस
टूर्नामेंट-2014 के पुरुष एकल का खिताब 11 मई 2014 को जीता. राफेल नडाल ने जापान के केई
निशिकोरी को 2-6, 6-4, 3-0 से पराजित किया. राफेल नडाल
फाइनल मैच में जब 2-6, 6-4, 3-0 से आगे थे, तभी केई निशिकोरी ने मांसपेशियों में खिंचाव
के कारण मैच छोड़ने का फैसला किया. राफेल नडाल इस जीत के साथ ही मैड्रिड ओपन टेनिस
टूर्नामेंट में चार खिताब जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए.
इस सत्र में राफेल नडाल की यह 30वीं जीत है. जबकि उनके करियर का 63वां और क्ले कोर्ट पर 44वां खिताब है. क्ले कोर्ट पर सर्वाधिक 46 खिताब गुइलर्मो विलास ने जीता है.
क्ले कोर्ट, चार भिन्न प्रकार के टेनिस के मैदानों (टेनिस कोर्ट्स) में से एक है. जो कि पत्थर और ईंटों द्वारा बनाया जाता है.
महिला एकल
मैड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेंट-2014 के महिला एकल का खिताब रूस की मारिया शारापोवा ने रोमानिया की सिमोना हालेप को 1-6, 6-2, 6-3 से हराकर जीती. शारापोवा का यह कुल 31वां और क्ले कोर्ट पर नौवां खिताब है.
पुरुष युगल
मैड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेंट-2014 के पुरुष युगल का खिताब कनाडा के डेनियल नेस्टर (Daniel Nestor) और सर्बिया के नेनाद जिमोंजिक (Nenad Zimonjic) की जोड़ी ने संयुक्त राज्य अमेरिका के बॉब ब्रायन एवं माइक ब्रायन की जोड़ी को पराजित कर जीता.
महिला युगल
मैड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेंट-2014 के महिला युगल का खिताब इटली की सारा इरानी और इटली की ही रोबर्टा विंकी की जोड़ी ने स्पेन की गार्बिन मुगुरुजा (Garbiñe Muguruza) और स्पेन की ही कार्ला सुआरेज़ नवारो (Carla Suárez Navarro) की जोड़ी को पराजित कर जीता.
मैड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेंट
मैड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेंट मुतुआ मैद्रिलेना (Mutua Madrilena) द्वारा प्रायोजित पुरुष एवं महिला वर्ग में खेला जाने वाला एक पेशेवर टेनिस प्रतियोगिता है. इसका आयोजन प्रति वर्ष मई माह के प्रथम सप्ताह में स्पेन के मैड्रिड में किया जाता है.
0 comments:
Post a Comment