गुवहाटी बेंगलुरु एक्सप्रेस में दो बम विस्फोट-(02-MAY-2013) C.A

| Friday, May 2, 2014
चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर 1 मई 2014 को गुवहाटी बेंगलुरु एक्सप्रेस में दो बम विस्फोट हुए. ट्रेन के दो बोगियों में हुए इस दो बम विस्फोटों में एक महिला यात्री की मौत हो गई और 14 लोग घायल हुए.
भारतीय रेलवे के दक्षिण जोन के महाप्रबंधक राकेश मिश्रा के अनुसार गुवहाटी बेंगलुरु एक्सप्रेस ट्रेन के चेन्नाई सेंट्रल रेलवे स्टेशन के प्लेरटफॉर्म नंबर 5 पर पहुंचने के बाद इसके एस4 और एस5 स्लीपर डिब्बों में सुबह 7 बजकर 45 मिनट पर कम तीव्रता के दो विस्फोट हुए. जिसमें  बेंगलुरु से विजयवाड़ा जा रही महिला यात्री की मौत हो गई एवं 14 लोग घायल हो गए. घायलों को चेन्नई के राजीव गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

तमिलनाडु पुलिस को ब्लास्ट के बाद जांच के दौरान चेन्नई रेलवे स्टेशन से एक पाइप बम मिला. इस केस की जांच सरकार ने एसआईटी और सीबीसीआईडी को सौंप दी है. चेन्‍नई पुलिस ने शुरुआती जांच में यह संभावना जताई है की ये बम विस्फोट आईडी ब्लास्टहो सकते हैं.

केंद्रीय रेल मंत्री मल्लिकार्जुन खडगे ने मृतक के परिजनों को एक लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल लोगों को 25-25 हजार तथा मामूली रूप से घायल लोगों को 5-5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की.



0 comments:

Post a Comment