हिना संधू ने नवंबर 2013 में म्यूनिख
विश्व कप के 10 मीटर एयर पिस्टल में 203.8 के स्कोर को विश्व रिकार्ड के रूप में मान्यता दी गई. यह घोषणा
अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) द्वारा 30 जनवरी
2014 को की गयी. इस घोषणा के साथ ही हिना संधू विश्व कप निशानेबाजी में विश्व रिकॉर्ड बनाने वाली पहली भारतीय महिला बन
गई.
नवंबर 2013 में जर्मनी के म्यूनिख में आयोजित विश्व कप निशानेबाजी के फाइनल में विश्व चैंपियन सर्बिया के जोरना अरनोविक को 5.2 अंकों से हराकर स्वर्ण जीता था. नवंबर 2013 में विश्व कप में भी वह विश्व कप निशानेबाजी में भी स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं थी.
हिना संधू ने नई दिल्ली में आयोजित वर्ष 2010 के राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीती थीं.
0 comments:
Post a Comment