जम्मू और कश्मीर स्वास्थ्य
मंत्री शबीर खान ने छेड़छाड़ के कथित मामले में 7 फरवरी 2014 को राज्य मंत्री-परिषद से इस्तीफ़ा
दिया. इस्तीफ़ा राज्य के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने प्राप्त किया. मुख्यमंत्री
ने उनका इस्तीफ़ा राज्यपाल एन एन वोहरा को भेजा.
पुलिस ने राजोरी से कांग्रेस के नेता और विधायक शबीर खान के इस्तीफ़े के दिन उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया. एक महिला ने उन पर आरोप लगाया था कि मंत्री ने उन्हें 28 जनवरी 2014 को अपने श्रीनगर स्थित कार्यालय में बुलाया और उनके साथ छेड़छाड़ का प्रयास किया.
उनके खिलाफ मामला किसी महिला से बलात्कार की नीयत से उस पर हमला या आपराधिक बलप्रयोग करने से संबंधित धारा 354 आरपीसी और किसी महिला का शील भंग करने की नीयत से कोई कार्य/चेष्टा/कार्रवाई करने से संबंधित धारा 509 आरपीसी के तहत दर्ज किया गया है.
महबूबा मुफ्ती ने कहा कि राज्य पुलिस द्वारा एफआईआर अदालती हस्तक्षेप के बाद दर्ज की गई है. इससे पूर्व दो राजनीतिक दलों भाजपा और पीडीपी ने मंत्री को हटाने की माँग को लेकर विरोध-प्रदर्शन आयोजित किया था.

0 comments:
Post a Comment