इंग्लैंड में पाए गए मानव-पदचिह्न अफ्रीका के बाहर पाए गए मानव-पदचिह्नों में सबसे पुराने-(11-FEB-2014) C.A

| Tuesday, February 11, 2014
वैज्ञानिकों के एक दल ने फरवरी 2014 माह के द्वितीय सप्ताह में पूर्वी इंग्लैंड के नॉरफोक तट पर ऐसे मानव-पदचिह्नों की खोज की है, जो कम से कम 8 लाख वर्ष पुराने हैं. ये पदचिह्न दक्षिण अफ्रीका के बाहर बाहर पाए गए सबसे पुराने पदचिह्नों में से एक हैं और यह उत्तरी यूरोप में मानव-जीवन का सबसे पुराना प्रमाण है.
पदचिह्नों की खोज नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम, ब्रिटिश म्यूजियम और लंदन विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों के एक दल ने की. ये चिह्न देश के पूर्वी तट पर हैपिसबर्ग में प्राचीन मुहाने में पाँच व्यक्तियों तक के हैं. यह बात पैरों की अलग-अलग लंबाई को देखने से साबित हुई, जिनमें से दो का रुख समुद्र की ओर था, जबकि तीन का रुख जमीन की तरफ. अभी तक पदचिह्नों पर रेडियोकार्बन का इस्तेमाल नहीं किया गया है. किंतु दल द्वारा यह अनुमान लगाया गया है कि ये 2300 ईसापूर्व से 700 ईसापूर्व के बीच हो सकते हैं.
अफ्रीका के बाहर पदचिह्नों की यह खोज उत्तरी यूरोप में मनुष्य की मौजूदगी का पहला प्रमाण है. अब इन पदचिह्नों को उत्तरी इंग्लैंड में प्राचीनतम मनुष्यों का प्रत्यक्ष प्रमाण माना जा रहा है. इन चिह्नों का विवरण साइंस-जर्नल 'प्लोस वन' में प्रकाशित हुआ है.
हैपिसबर्ग इंग्लिश काउंटी में एक गाँव और नागरिक पल्ली (पैरिश) है, जो 2010 में तब राष्ट्रीय पुरातात्विक महत्त्व का स्थल बन गया, जब वहाँ 800000 वर्ष पुराने चकमक पत्थर के औजार पाए गए. इससे पहले, मई 2013 में इस स्थल पर स्थित समुद्र-तट पर प्राचीन मनुष्य के पदचिह्नों की श्रृंखला पाई गई थी, जिसने इस स्थल पर प्राचीन मनुष्य के होने का प्रत्यक्ष प्रमाण उपलब्ध कराया.


0 comments:

Post a Comment