ओलम्पिक धावक रंजीत भाटिया का लंबी बीमारी के बाद नई दिल्ली में निधन-(11-FEB-2014) C.A

| Tuesday, February 11, 2014
ओलम्पिक धावक रंजीत भाटिया का लंबी बीमारी के बाद नई दिल्ली में 9 फरवरी 2014 को निधन हो गया. वह 77 वर्ष के थे. वह भाटिया साहब के नाम से जाने जाते थे. वह लंबी और माध्यम दूरी के धावक, खेल पत्रकार एवं शिक्षाविद थे. वह ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के रोड्स स्कॉलर और छात्र थे.

वर्ष 1960 में रोम में आयोजित ओलम्पिक में 5000 मी की मैराथन दौड़ में भारत का नेतृत्व किया था. वह पान सिंह तोमर और मिल्खा सिंह के समकालीन थे. उन्हें खेल के क्षेत्र में अपनी सेवाओं और भारत एवं ब्रिटेन के मध्य खेल के क्षेत्र में एक सेतु के रूप में उनकी भूमिका के लिए ऑर्डर ऑफ़ ब्रिटिश एम्पायर” (Order of British Empire) पुरस्कार से सम्मानित किया गया.



0 comments:

Post a Comment