मर्सडीज़ ड्राईवर लुईस हैमिलटन ने 10 जुलाई 2016 को ब्रिटिश ग्रां प्री-2016 का ख़िताब जीता. यह फार्मूला वन रेस इंग्लैंड के सिल्वरस्टोन सर्किट में आयोजत की गयी.हैमिलटन द्वारा यह ख़िताब चौथी बार जीता गया, इससे पहले उन्होंने 2008, 2014 एवं 2015 में यह ख़िताब जीता था. वे तीन बार यह ख़िताब जीतने वाले पहले ड्राईवर बने.
रेड बुल-टैग ह्युअर के मैक्स वर्सटेप्प्न दूसरे स्थान पर रहे जबकि जर्मनी के निको रोसबर्ग तीसरे स्थान पर रहे.
इससे पहले 3 जुलाई 2016 को हैमिलटन ने ऑस्ट्रियन ग्रां प्री रेस जीती थी.
ब्रिटिश ग्रां प्री
• यह इंग्लैंड के नॉर्थहैम्पशायर स्थित सिल्वरस्टोन में आयोजित की जाती है.
• ब्रिटिश एवं इटालियन ग्रां प्री रेस फार्मूला वन चैंपियनशिप के इतिहास की सबसे पुरानी रेस हैं.
• वर्ष 1950 से 1977 के बीच इसे यूरोपियन ग्रां प्री का ख़िताब दिया गया. प्रत्येक वर्ष किसी एक यूरोपीय ग्रां प्री रेस को यह ख़िताब दिया जाता है.
0 comments:
Post a Comment