भारत के ओलंपिक रजत पदक विजेता जो आंटिच का निधन-(15-JUL-2016) C.A

| Friday, July 15, 2016
हॉकी ओलंपियन जो आंटिच का 12 जुलाई 2016 को मुम्बई में निधन हो गया. वे 90 वर्ष के थे.
रोम खेलों में पाकिस्तान ने फाइनल में भारत को 1-0 से हराकर चिर प्रतिद्वंद्वी टीम के 32 साल के स्वर्णिम अभियान पर रोक लगाई थी. उनकी पत्नी का निधन 2011 में हुआ था.
जो आंटिच के बारे में:
•    जो आंटिच एक भारतीय हॉकी खिलाड़ी थे.
•    जो आंटिच का जन्म 13 मार्च 1931 को सिकंदराबाद, आंध्र प्रदेश में हुआ था.
•    रोम ओलंपिक 1960 में रजत पदक जीतने वाली भारतीय टीम में आंटिच सेंटर हाफ के रूप में खेलते थे.
•    आंटिच 1962 में जकार्ता एशियाई खेलों की उपविजेता रही भारतीय टीम का भी हिस्सा थे.
•    वे ओमान टीम की राष्ट्रीय कोच भी बने थे. ओमान टीम ने दिल्ली में 1982 के एशियाई खेलों में भाग लिया था.
•    वे 1980 के मध्य में पश्चिम रेलवे से सेवानिवृत्त हो गये थे.

0 comments:

Post a Comment