भारत ने कावेरी बेसिन के विकास हेतु एडीबी के साथ 100 मिलियन डॉलर ऋण संधि पर हस्ताक्षर किए-(17-JUL-2016) C.A

| Sunday, July 17, 2016
केंद्र सरकार और एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने 14 जुलाई 2016 को तमिलनाडु में कावेरी डेल्टा के वेंनर उप-बेसिन में सिंचाई और जल निकासी प्रणाली को मजबूत बनाने और जल प्रबंधन में सुधार हेतु  महत्वपूर्ण 100 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए.

वेंनर उप-बेसिन में वित्तपोषण छह प्रमुख सिंचाई पानी चैनलों के तटबंधों को मजबूत बनाने और 13 सिंचाई पंप योजनाओं के पुनर्वास के लिए प्रयोग किया जाएगा.
तमिलनाडु का कावेरी नदी बेसिन पड़ोसी राज्यों में कृषि हेतु पानी का एक महत्वपूर्ण स्रोत है. डेल्टा में अधिकतर आबादी मछली और खेती करके जीवन यापन करती है.

परियोजना की मुख्य विशेषताएं-
• परियोजना का उद्देश्य मौजूदा बुनियादी ढांचे में सुधार हेतु बाढ़ के संरक्षण और सिंचाई के लिए नए सिरे से पहुँच प्रदान करना है.
• इसके तहत बाढ़ पूर्वानुमान और चेतावनी प्रणाली स्थापित किया जाएगा. बाढ़ की आपदा से निपटने हेतु योजनाबद्ध तरीके से आम जन मानस की मदद करने के उद्देश्य को और अधिक प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा. 
• तमिलनाडु राज्य का जल संसाधन विभाग परियोजना को लागू करने के लिए उत्तरदायी होगा.
• एडीबी के साधारण पूंजी संसाधनों से ऋण का कार्यकाल 25 साल है.
• परियोजना को दिसंबर 2020 तक पूरा किए जाने लक्ष्य है.

एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के बारे में- 
बहुपक्षीय ऋण एजेंसी एडीबी का मुख्यालय मनीला, फिलीपींस आधारित है. यह एशिया एवं समावेशी आर्थिक विकास, पर्यावरण की दृष्टि से टिकाऊ विकास और क्षेत्रीय एकीकरण के माध्यम से प्रशांत क्षेत्र में गरीबी को कम करने के लिए समर्पित है.

0 comments:

Post a Comment