रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने जुलाई 2016 में ओड़िशा के पुरी तट पर रेत के 100 रथ बनाकर एक और विश्व रिकॉर्ड अपने नाम करने के साथ ही लिमका बुक ऑफ रिकॉर्डस में जगह हासिल कर ली है. वे हर साल रेत पर रथयात्रा से संबंधित कलाकृति बनाते हैं.
पटानयक ने तीन दिन से ज्यादा समय में 20 घंटे लगा कर यह पूरा किया है.
सुदर्शन पटनायक के बारे मे:
• सुदर्शन का जन्म 15 अप्रैल 1977 को ओडिशा के पुरी जिले में हुआ था.
• उन्होंने अभी तक 50 से ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय रेत शिल्प प्रतियोगिताओं मे हिस्सा लेने के साथ कई अन्तर्राष्ट्रीय अवार्ड भी जीत चुके है.
• उनको कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2014 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था.
• वर्ष 2008 में ओडिशा सरकार के द्वारा दिया जाने वाला 'सारला' अवार्ड से भी उनको नवाज़ा गया.
• सुदर्शन रेत-कलाकारी में 10 बार लिम्का बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में अपना नाम दर्ज करा चुके हैं.
• वे पुरी में 'सुदर्शन सैंड आर्ट इंस्टिट्यूट' नाम से एक संस्था चलाते हैं, जहां पूरी दुनिया से बच्चे रेत-कला सीखने आते हैं.
• वे ओडिशा अंतरराष्ट्रीय रेत-कला उत्सव के ब्रांड एम्बैसेडर भी हैं.
0 comments:
Post a Comment