सरकार दिव्‍यांगों को क और ख वर्ग पदों पर प्रोन्नति में आरक्षण दे: सर्वोच्च न्यायालय-(02-JUL-2016) C.A

| Saturday, July 2, 2016
उच्चतम न्यायालय ने 30 जून 2016 को केंद्र सरकार को निर्देशित किया कि वह दिव्‍यांगों को दिव्‍यांग व्‍यक्ति अधिनियम के तहत क और ख वर्ग पदों पर प्रोन्नति में आरक्षण दे. 
इसके साथ ही सर्वोच्च न्यायालय ने कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के पूर्व आदेश को भी रद्द कर दिया. 

न्यायालय का स्पष्टीकरण-  
  • न्यायालय के अनुसार दिव्‍यांग व्‍यक्ति अधिनियम में आरक्षण का प्रावधान क और ख वर्ग के पदोन्‍नति में भी लागू होता है.<
  • शीर्ष न्‍यायालय ने कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के उस आदेश को रद्द कर दिया जिसमें इन श्रेणियों में पदोन्‍नति में आरक्षण से इनकार किया गया था.
  • अधिनियम के अनुसार दिव्‍यांगों को तीन प्रतिशत आरक्षण की सुविधा उपलब्‍ध है.
  • दृष्टिहीन संघ ने सरकार से राज्‍यसभा में लम्बित विधेयक में इस निर्देश को शामिल करने का आग्रह किया.

0 comments:

Post a Comment