पर्यटन मंत्रालय की मार्केट रिसर्च डिवीजन ने 30 जून 2016 को जानकारी जारी की जिसमें बताया गया कि वर्ष 2015 में राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों में कितने पर्यटक आये.वर्ष 2015 में राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों में आये पर्यटक:
• इस दौरान 1432 मिलियन पर्यटक इन क्षेत्रों में आये. वर्ष 2014 में यह संख्या 1282.8 थी. वर्ष 2015 में इस संख्या में 11.63 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी.
• टॉप 10 राज्यों में तमिलनाडु प्रथम स्थान पर रहा जहां 333.5 मिलियन घरेलू पर्यटक आये. उत्तर प्रदेश 204.9 मिलियन पर्यटकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा जबकि आंध्र प्रदेश 121.6 मिलियन पर्यटकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा.
• वर्ष 2015 में टॉप 10 देशों का कुल पर्यटक संख्या में 83.62 प्रतिशत योगदान रहा.
वर्ष 2015 में विदेशी पर्यटकों का आंकड़ा:
• वर्ष 2015 में राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों में आने वाले पर्यटकों की संख्या में 4.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गयी. इस दौरान 23.3 मिलियन विदेशी पर्यटक भारत भ्रमण पर आये.
• विदेशी पर्यटकों में तमिलनाडु में 2015 में 4.68 मिलियन पर्यटक आये. महाराष्ट्र एवं उत्तर प्रदेश दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रहे, इन प्रदेशों में क्रमशः 4.41 मिलियन एवं 3.1 मिलियन आये.
• टॉप 10 राज्यों का योगदान कुल राज्यों की अपेक्षा 88.4 प्रतिशत रहा.

0 comments:
Post a Comment