3 मार्च: विश्व वन्यजीव दिवस
विश्व वन्यजीव दिवस दुनिया भर में 3 मार्च 2016 को मनाया गया. वर्ष 2016 के विश्व वन्यजीव दिवस का मुख्य विषय "वन्य जीवन का भविष्य हमारे हाथ में है" था, जो अफ्रीकी और एशियाई हाथियों के वैश्विक अभियान पर केंद्रित है.
विश्व वन्यजीव दिवस का उद्देश्य वैश्विक स्तर पर वन्यजीवों के संरक्षण की दिशा में जागरूकता, सहयोग और समन्वय स्थापित करना है. यह दिवस हमें वन्यजीव अपराध, जो व्यापक है, आर्थिक, पर्यावरण और सामाजिक प्रभावों के खिलाफ तत्काल कदम उठाने के लिए प्रेरित करता है.
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अपने 68वें अधिवेशन में 3 मार्च को प्रतिवर्ष विश्व वन्यजीव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय 20 दिसंबर 2013 को लिया. संयुक्त राष्ट्र महासभा ने CITES सचिवालय से इस दिवस के क्रियान्वयन संबंधी व्यवस्थाएं देखने का आग्रह किया था.
वन्यजीवों एवं वनस्पतियों की संकटग्रस्त प्रजातियों में अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर आयोजित सम्मेलन (Convention on International Trade in Endangered Species of Wild Fauna and Flora, CITES Convention, 1973) में कांफ्रेंस ऑफ पार्टीज (कोप) की 16वीं बैठक (बैंकाक, 2013) में थाईलैंड ने 3 मार्च को विश्व वन्यजीव दिवस के रूप में मनाने संबंधी एक प्रस्ताव रखा था.
CITES के प्रस्ताव को स्वीकृत किए जाने के उपलक्ष्य में इस दिन (3 मार्च) को विश्व वन्यजीव दिवस के रूप में मनाया जाता है. CITES सम्मेलन थाईलैंड के बैंकाक में 3 -14 मार्च 2013 को आयोजित किया गया था.
0 comments:
Post a Comment