विप्रो के मुख्य व्यापार अधिकारी के पद से सतीशचंद्र डोरेस्वामी ने इस्तीफा दिया-(05-APR-2015) C.A

| Sunday, April 5, 2015

1 अप्रैल 2015 को सतीशचंद्र डोरेस्वामी ने विप्रो के मुख्य व्यापार अधिकारी ( चीफ बिजनेस ऑफिसरसीबीओ) के पद से इस्तीफा दे दिया. विप्रो में बतौर सीबीओ, वे बिजनेस ऑपरेशंस ग्रुप, डिलिवरी लीडरशिप और ग्लोबल ट्रांस्फॉर्मेशन चार्टर का काम देखते थे. 
कंपनी में उनके अन्य फोकस एरिया थे बिजनेस ट्रांस्फॉर्मेशन में क्षमताओं का निर्माण ताकि बड़े/ रणनीतिक ट्रांस्फॉर्मेशन समझौते किए जा सकें, ग्राहक केन्द्रीकरण को समृद्ध बनाना, डोमेन लीडरशिप की स्थापना और अगली पीढ़ी के उपकरणों, प्रक्रियाओं और प्रथाओं को शामिल करना. 
विप्रो से जुड़ने से पहले वे टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस (टीसीएस) के साथ काम कर चुके हैं और यहां वे उपाध्यक्ष और इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज  के ग्लोबल हेड के पद पर थे. 
दो दशकों से भी अधिक अनुभव के साथ वे उद्योग के अनुभवी लोगों में से एक हैं. उन्होंने रणनीति, विलय और अधिग्रहण, बिक्री, डिलीवरी और ऑपरेशंस में काम किया है.

0 comments:

Post a Comment