भारतीय एथलीट विकास गौड़ा ने ‘आइएएएफ डायमंड लीग’ में रजत पदक जीता-(11-MAY-2013) C.A

| Sunday, May 11, 2014
कतर की राजधानी दोहा में आयोजित आइएएएफ डायमंड लीग’ 2014 में भारतीय चक्का फेंक एथलीट विकास गौड़ा ने 9 मई 2014 को रजत पदक जीता.
विकास गौड़ा ने 63.23 मीटर की दूरी तक चक्का फेंक कर रजत पदक प्राप्त किया. वहीं पोलैंड के पियोट्र मालाचौस्की ने इस प्रतियोगिता का स्वर्ण पदक जीता. उसने 66.72 मीटर दूर चक्का फेंका.

विदित हो कि विकास गौड़ा ने 2010 एशियाई खलों में कांस्य और दिल्ली में हुए 2010 राष्ट्रमंडल खेलों में भी रजत पदक हासिल किया था. गौड़ा का सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड 66.90 मीटर का है, जो चक्का फेंक का भारत का सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी है. यह रिकॉर्ड विकास गौड़ा ने वर्ष 2013 में बनाया था.

आइएएएफ डायमंड लीग

आइएएएफ डायमंड लीग के तहत ट्रैक एण्ड फील्डआधारित खेलों का आयोजन वार्षिक रूप से होता है. जिसके सदस्य देशों में यूरोप, एशिया एवं उत्तरी अमेरिका के देश शामिल है. इस लीग की स्थापना वर्ष 2010 में हुई थी. 
 
नोट- आइएएएफ डायमंड लीग’ 2014 के महिलाओं की 800 मीटर दौड़ में, मौजूदा एशियाई चैंपियन एवं वर्ष 2010 एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता, भारत की टिंटू लुका छठे स्थान पर रहीं. केन्याई महिला एथलीट इयुनिक समने इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता.



0 comments:

Post a Comment