क्रेग मैकमिलन को न्यूजीलैंड के राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का बल्लेबाजी कोच नामित किया गया-(10-MAY-2013) C.A

| Saturday, May 10, 2014
क्रेग मैकमिलन को न्यूजीलैंड के राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का बल्लेबाजी कोच 9 मई 2014 को नामित किया गया. क्रेग मैकमिलन को बॉब कार्टर का स्थान लेना है. बॉब कार्टर ने अप्रैल  2014 में त्यागपत्र दे दिया था. मैकमिलन को वेस्टइंडीज दौरे के लिए नामित किया गया है.

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज क्रेग मैकमिलन ने वर्ष 1997 में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरूआत की. 

क्रेग मैकमिलन ने कुल 197 एकदिवसीय मैचों में 28.18 के औसत से 4707 रन बनाए, जोकि न्यूजीलैंड की तरफ से किसी भी बल्लेबाज के चौथे सर्वाधिक रन हैं. 
फरवरी 2007 में उन्होंने मात्र 67 गेंदों पर 100 रन बनाए. क्रेग मैकमिलन ने गेंदबाजी में 35.04 के औसत से कुल 49 विकेट लिए.

मैकमिलन ने 55 टेस्ट मैचों में 38.46 के औसत से कुल 3116 रन बनाए, जिनमें छह शतक भी शामिल हैं. इसके साथ ही उन्होंने 28 विकेट भी लिए.

बॉब कार्टर की अनुपस्थिति में मैकमिलन ने दिसम्बर 2013 में वेस्टइंडीज के साथ हुई टेस्ट श्रृंखला के वेलिंग्टन टेस्ट में बल्लेबाजी कोच की भूमिका अदा की थी.


0 comments:

Post a Comment