सानिया मिर्जा एवं कारा ब्लैक की जोड़ी ने पुर्तगाल ओपन टेनिस टूर्नामेंट खिताब जीता-(05-MAY-2013) C.A

| Monday, May 5, 2014
भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा एवं जिम्बाब्वे की उनकी जोड़ीदार कारा ब्लैक की जोड़ी ने 3 मई 2014 को पुर्तगाल ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला-डबल्स का खिताब जीत लिया.

सानिया-ब्लैक की जोड़ी ने पुर्तगाल ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला-डबल्स के खिताबी मुकाबले में चेक गणराज्य की एवा हार्डिनोवा एवं रूस की वेलेरिया सोलोवयेवा की जोड़ी को सीधे सेटों में 6-4, 6-3 से हरा कर खिताब पर कब्जा किया. 

सानिया-ब्लैक की जोड़ी का इस सीजन (वर्ष 2014) का यह पहला डब्ल्यूटीएखिताब है. सानिया-ब्लैक की जोड़ी को यह मैच जीतने में 1 घंटा 18 मिनट का समय लगा. पुर्तगाल ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला-डबल्स के इस खिताबी मुकाबले का आयोजन पुर्तगाल के ओइरास शहर में हुआ.

विदित हो कि वर्ष 1990 में स्थापित 'पुर्तगाल ओपन टेनिस टूर्नामेंट' के इस खिताबी जीत के लिए सानिया मिर्जा एवं कारा ब्लैक को सम्मिलित रुप से 9,919 यूरो का ईनाम मिला. इसके अलावा इस जोड़ी को 280 रैंकिंग अंक भी मिले.


0 comments:

Post a Comment