जीजी थॉमसन ने भारतीय खेल प्राधिकरण के महानिदेशक पद से इस्तीफा दिया-(06-JAN-2014) C.A

| Tuesday, January 6, 2015
भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के महानिदेशक जीजी थॉमसन ने 2 जनवरी 2015 को तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया. वर्ष 1980 बैच के आइएएस अधिकारी थॉमसन ने मार्च 2013 में साई का प्रभार संभाला था.
थॉमसन ने सरकार पर उनकी पदोन्नति को लेकर देरी करने का आरोप लगाया. थॉमसन ने कहा कि केंद्र सरकार ने उन्हें छह महीने पहले पदोन्नति देकर खेल सचिव बनाने का वादा किया था. थॉमसन ने केरल के मूल कैडर में लौटने का अनुरोध किया. जीजी थॉमसन 31 जनवरी 2015 से केरल के मुख्य सचिव का पदभार ग्रहण करेंगे.
जीजी थॉमसन
·         जीजी थॉमसन 1980 बैच के केरल कैडर के आईएएस अधिकारी हैं. थॉमसन ने वर्ष 2000 में आंध्र प्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड के वित्त विभाग में सचिव के रूप में कार्य किया.
·         वह वर्ष 2000-2003 के बीच राज्य औद्योगिक विकास निगम के प्रबंध निदेशक थे.
·         थॉमसन ने वर्ष 2008-2009 के बीच केन्द्रीय कृषि मंत्रालय के लिए कृषि विपणन सलाहकार के रूप में कार्य किया.
·         वह वर्ष 2010-2012 के बीच खेल मंत्रालय के अधीन राष्ट्रमंडल खेलों के विशेष महानिदेशक थे.

·         थॉमसन ने वर्ष 2012 से 2013 तक जनजातीय मामलों के मंत्रालय के तहत ट्राइफेड के प्रबंध निदेशक के रूप में कार्य किया.

0 comments:

Post a Comment