राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 5 जनवरी 2015 को न्यायमूर्ति मोहम्मद याकूब मीर को
जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया. वे जम्मू-कश्मीर के
निवर्तमान मुख्य न्यायाधीश महेश मित्तल का स्थान लेंगे जो जनवरी 2015 के प्रथम सप्ताह में सेवानिवृत्त हो गए.
विदित हो कि जम्मू-कश्मीर की संविधान की धारा 100 द्वारा प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी
ने न्यायमूर्ति मीर को जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त
किया. वे निवर्तमान में जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायलय के वरिष्ठम न्यायाधीश के पद पर
कार्य कर रहे थे.
0 comments:
Post a Comment