एस श्रीकृष्ण ने राष्ट्रीय सब जूनियर बिलियर्ड्स खिताब जीता-(07-JAN-2014) C.A

| Wednesday, January 7, 2015
एस श्रीकृष्ण ने 5 जनवरी 2015 को बीआरसी ग्लोस्टर राष्ट्रीय बिलियर्ड्स और स्नूकर चैम्पियनशिप 2015 में अपना पहला राष्ट्रीय सब जूनियर बिलियर्ड्स खिताब जीता. श्रीकृष्ण ने एक घंटे से ज्यादा के खेल में महाराष्ट्र के ईशप्रीत सिंह चड्ढा को 326-283 से हराया.

श्रीकृष्ण ने महाराष्ट्र के सूरज राठी को 334-198 से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया, जबकि चड्ढा ने फाइनल में पहुँचने के लिए मध्य प्रदेश के हृतिक जैन को हराया. प्री क्वार्टर फाइनल में, एस श्रीकृष्ण (तमिलनाडु) ने  उत्तराखंड के अभिनव सिंह को हराया. ईशप्रीत चड्ढा चंडीगढ़ के तनुराग गौतम को हराने के बाद प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचे थे

0 comments:

Post a Comment