जावा सागर में एयर एशिया के दुर्घटनाग्रस्त विमान क्यूजेड 8501 का पिछला हिस्सा मिला-(08-JAN-2014) C.A

| Thursday, January 8, 2015
जावा सागर: एयर एशिया का दुर्घटनाग्रस्त विमान का पिछला हिस्सा प्राप्त हुआ 

एयर एशिया के दुर्घटनाग्रस्त विमान क्यूजेड 8501 का पिछला हिस्सा (टेल सेक्शन) जावा सागर में प्राप्त हुआ.

इसकी जानकारी इंडोनेशिया के खोज एवं राहत अभियान के प्रमुख बाम्बांग सोइलिस्तयो ने जकार्ता में 7 जनवरी 2015 को दी.

ब्लैक बॉक्स 
विमान के पिछले हिस्से में ब्लैक बॉक्स स्थित होता है.
किसी विमान हादसे की जांच में ब्लैक बॉक्स को महत्वपूर्ण प्रमाण माना जाता है.  
ब्लैक बॉक्स  से ही विमान की रफ्तार, लैंडिंग गियर की स्थिति और पायलट के संवाद के बारे में महत्वपूर्ण सूचनाएं मिलती हैं.
इंडोनेशिया के सुबराया से सिंगापुर जा रहा, एयर एशिया का विमान क्यूजेड 8501 (QZ8501) हवाई यातायात नियंत्रणकर्ताओं से संपर्क टूटने के बाद 28 दिसम्बर 2014 को जावा सागर में दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया.
इस विमान में कुल 162 लोग सवार थे.

0 comments:

Post a Comment