बालीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन को आंध्र प्रदेश के मेडिकल
और स्वास्थ्य विभाग का ब्रांड एंबेस्डर नामित किया गया. यह जानकारी आंध्र प्रदेश
के स्वास्थ्य मंत्री के. श्रीनिवास ने हैदरबाद में 6 जनवरी 2015 को दी. अभी उनके कार्य क्षेत्र से सम्बंधित
निर्णय लिया जाना शेष है.
के. श्रीनिवास, चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व वाली राज्य सरकार में भाजपा के सदस्य हैं. राज्य में स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार के लिए विशेषज्ञों से सुझाव लिए जा रहे हैं.

अमिताभ बच्चन से सम्बंधित मुख्य तथ्य
• अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता हैं.
• अमिताभ बच्चन ने तीन राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार और बारह फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार जीते. उनके नाम सर्वाधिक सर्वश्रेष्ठ अभिनेता फिल्मफेयर अवार्ड का रिकार्ड है.
• अभिनय के अलावा वह पार्श्वगायक, फिल्म निर्माता और टीवी प्रस्तोता के रूप में काम किया.
• अमिताभ बच्चन वर्ष 1984-87 तक लोक सभा सदस्य रहे.
• अमिताभ बच्चन का विवाह अभिनेत्री एवं राज्य सभा सदस्य जया भादुड़ी से हुआ.
• अमिताभ बच्चन पोलियो उन्मूलन अभियान के बाद तंबाकू निषेध परियोजना पर काम किया.
• अमिताभ बच्चन को अप्रैल 2005 में एचआईवी/एड्स और पोलियो उन्मूलन अभियान के लिए यूनिसेफ गुडविल एंबेसडर नियुक्त किया गया था.
• इन्होंने प्रसिद्द टी.वी. शो "कौन बनेगा करोड़पति" में होस्ट की भूमिका निभाई थी.

0 comments:
Post a Comment