बीसीसीआई ने आईसीसी विश्वकप 2015 हेतु 15 सदस्यीय भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा की-(07-JAN-2014) C.A

| Wednesday, January 7, 2015
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईसीसी विश्वकप 2015 हेतु महेन्द्र सिंह धोनी के नेतृत्व में 15 सदस्यीय भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा 6 जनवरी 2015 को की. भारतीय टीम की घोषणा बीसीसीआई की चयन समिति की बैठक के दौरान की गई.
भारतीय टीम में छह बल्लेबाज, चार तेज गेंदबाज, तीन स्पिनर, एक ऑलराउंडर और एक विकेटकीपर है. आईसीसी विश्वकप 2015 हेतु 15 सदस्यीय भारतीय क्रिकेट टीम में युवराज सिंह को शामिल नहीं किया गया. युवराज सिंह को विश्व कप 2011 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था.

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में वर्ष 2015 में 14 फरवरी से 29 मार्च तक होने वाले विश्व कप के लिए बीसीसीआई ने 30 संभावित खिलाड़ियों का चयन किया था. आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2015 न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में 14 फरवरी से 29 मार्च 2015 में आयोजित किया जाना है. आईसीसी विश्वकप 2015 का पहला मैच न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच 14 फरवरी 2015 को खेला जाएगा.
आईसीसी विश्वकप 2015 हेतु 15 सदस्यीय भारतीय क्रिकेट टीम
महेन्द्र सिंह धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), विराट कोहली, सुरेश रैना, शिखर धवन, रोहित शर्मा, अजिंक्ये रहाणे, आर अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, रवीन्द्र जडेजा, ईशांत शर्मा, अंबाती रायडु, अक्षर पटेल और स्टुअर्ट बिन्नी

0 comments:

Post a Comment