फिल्म निर्माता और निर्देशक रवि चोपड़ा का 68 वर्ष की आयु में निधन-(13-NOV-2014) C.A

| Thursday, November 13, 2014
फिल्म निर्माता और निर्देशक बी आर चोपड़ा के पुत्र फिल्म निर्माता और निर्देशक रवि चोपड़ा का फेफड़े में कैंसर होने की वजह से 12 नवंबर 2014 को 68 वर्ष की आयु में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया. उनके परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं. चोपड़ा पिछले कुछ वर्षो से फेफड़े की बीमारी से पीड़ित थे.
दिवंगत बीआर चोपड़ा के पुत्र रवि ने कई फिल्मों का निर्देशन किया. उनके निर्देशन में बनने वाली पहली फिल्म "जमीर" थी जिसमें अमिताभ बच्चन और सायरा बानो ने अभिनय किया था. लेकिन उन्हें वर्ष 1980 में आई मल्टीस्टारर फिल्म "द बर्निग ट्रेन" से प्रसिद्धि मिली. रवि वर्ष 1988 से वर्ष 1990 के दौरान दूरदर्शन पर प्रसारित लोकप्रिय धारावाहिक "महाभारत" के लिए खूब चर्चित रहे. इस धारावाहिक के निर्माता उनके पिता थे. उन्होंने "भूतनाथ" और "भूतनाथ रिटर्न्स" का निर्माण भी किया.
रवि चोपड़ा ने गोविंदा को लेकर बंदा ये बिंदासनामक फिल्म बनाई जो कि हॉलीवुड फिल्म 'माय कजिन विनी' की नकल थी. फिल्म के निर्माता 20 सेंचुरी फॉक्स को जब पता लगा तो वे मामला अदालत में ले गए और करोड़ों रुपये का हर्जाना मांगा. अदालत के पचड़ों में पड़ने पर रवि को करोड़ों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ और रवि यह फिल्म प्रदर्शित भी नहीं कर पाए.
रवि चोपड़ा द्वारा निर्देशित फिल्में
•    जमीर (1975)
•    द बर्निंग ट्रेन (1980)
•    मजदूर (1983)
•    आज की आवाज (1984)
•    दहलीज (1986)
•    प्रतिज्ञाबद्ध (1991)
•    बागबान (2003)
•    बाबुल (2006)
•    भूतनाथ (2008)

टीवी धारावाहिक : महाभारत
रवि चोपड़ा का जन्म 27 सितंबर 1946 को हुआ था. रवि चोपड़ा ने  प्रसिद्ध टीवी सीरियल महाभारत का भी निर्देशन किया था. उनकी कुछ  प्रसिद्ध फिल्मों में मजदूर (1983), दहलीज (1986), बागबान (2003) और बाबुल (2006) शामिल हैं. उन्होंने "विष्णु पुराण", "मां शक्ति", "रामायण (2002)" जैसे माइथोलॉजिकल सीरियल्स का भी निर्देशन किया. चोपड़ा ने वर्ष 2006 से अपने पिता के निधन के बाद भूतनाथ और भूतनाथ रिटर्न फिल्म बनाई. महाभारत के अलावा कई धार्मिक धारावाहिकों का निर्देशन वह कर चुके थे. इनमें विष्णु पुराण, मां शक्ति प्रमुख हैं. उनकी योजना इस साल के अंत में या अगले साल तक वासुदेव-कृष्णा नामक धारावाहिक से छोटे परदे पर वापसी करने की थी.
रवि ने ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार को लेकर "मजदूर" का निर्देशन किया. रवि की बतौर निर्देशक पहली फिल्म "जमीर" थी, जिसमें अमिताभ बच्चन, सायरा बानो और शम्मी कपूर मुख्य भूमिका में थे. रवि चोपड़ा मल्टीस्टारर फिल्म "द बर्निग ट्रेन" का निर्देशन करके प्रसिद्ध हुए.


0 comments:

Post a Comment