एक पंक्ति में अक्टूबर 2014: तृतीय भाग-(02-NOV-2014) C.A

| Sunday, November 2, 2014
यहां पर भारत एवं विश्व के विभिन्न देशों में अक्टूबर 2014 में घटित महत्त्वपूर्ण घटनाओं पर आधारित प्रश्नों की एक श्रृंखला दी गई. प्रश्नों की यह श्रृंखला अक्टूबर 2014 का तृतीय भाग है.
वह नेता जिसने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ अक्टूबर 2014 को ली- देवेंद्र फडणवीस 

वह शिक्षाविद जिसे तीन वर्ष की अवधि के लिए भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया गया- प्रो. लोकेश चंद्र

भारत का वह बिलियर्ड्स खिलाड़ी जिसने आईबीएसएफ बिलियर्ड्स चैम्पियनशिप (टाइम फॉरमेट) में दोहरा खिताब जीता- पंकज आडवाणी

जाम्बिया के वह राष्ट्रपति जिनका 28 अक्टूबर 2014 को लंदन में निधन हो गया-माइकल साटा 

वह देश जिसने भारत के साथ 'आपराधिक मामलों में कानूनी और न्यायिक सहयोग संधि' पर अक्टूबर 2014 में हस्ताक्षर किया- ओमान

वह अभिनेता जिसको लॉस एंजिल्स में अमेरिकी फेडरल कोर्ट ने वर्ष 1984 सिख दंगा मामले के आरोप में समन भेजा- अमिताभ बच्चन 

वह व्यक्ति जिसको राष्ट्रपति मिलोस जीमन द्वारा चेक गणराज्य के ऑर्डर ऑफ व्हाइट लायन से सम्मानित किया गया- सिंडलर निकोलस विंटन

वह प्रशासनिक अधिकारी जिसे एशिया पेसिफिक ब्रॉडकास्टिंग यूनियन का उपाध्यक्ष चुना गया- जवाहर सरकार 

वह क्रिकेट खिलाड़ी जिसे अक्टूबर 2014 में ब्रैडमैन हाल आफ फेममें शामिल किया गया- सचिन तेंदुलकर और स्टीव वॉ

वह स्थान जो वैश्विक आर्थिक मंच द्वारा वर्ष 2014 हेतु जारी 'ग्लोबल जेंडर गैप रिपोर्ट 2014' में भारत को दिया गया-114वां 

वह दर जो विश्व बैंक द्वारा जारी द्विवार्षिक रिपोर्ट इंडिया डेवलपमेंट अपडेटमें भारत के सकल घरेलू उत्पाद में वित्तीय वर्ष 2014-15 के लिए वृद्धि होने की संभावना व्यक्त की- 5.6 प्रतिशत 

वह व्यक्ति जिस प्रसार भारती बोर्ड का अध्यक्ष अक्टूबर 2014 में नियुक्त किया गया- डॉ. ए. सूर्य प्रकाश

वह नेत्र चिकित्सक जिसे महात्मा गांधी प्रवासी सम्मान से सम्मानित किया गया- विनोद गाउबा 

वह देश जिसे विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 20 अक्टूबर 2014 को इबोला मुक्त देश घोषित किया- नाइजीरिया

वह स्त्रीरोग विशेषज्ञ जिसे सखारोव मानवाधिकार पुरस्कार-2014 जीता- डेनिस मुखवेगी मुखेनगेरे 

वह महिला जिसे दूसरे कार्यकाल के लिए ब्राजील की राष्ट्रपति (37वें) निर्वाचित किया गया- डील्मा रॉसेफ 

वह नेता जिसकी जंयती 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवसके रूप में मनाने का निर्णय लिया- सरदार वल्‍लभ भाई पटेल

वह जोड़ी जिसने वर्ष 2014 के आखिरी टूर्नामेंट डब्ल्यूटीए फाइनल्स के महिला युगल का खिताब जीता- सानिया मिर्जा और जिंबाब्वे की कारा ब्लैक

वह भारतीयअमेरिकी छात्र जिसने डिस्कवरी एजुकेशन 3M यंग साइंटिस्ट चैलेंज 2014 जीता- साहिल दोशी 

भारतीय जनता पार्टी का वह नेता जिसने हरियाणा के 10वें मुख्यमंत्री के पद और गोपनीयता की शपथ ली- मनोहर लाल खट्टर 

वह देश जहां की फुटबॉल टीम के गोलकीपर एवं कप्तान सेंजो मेयीवा का अक्टूबर 2014 में निधन हो गया- दक्षिण अफ्रीका

वह राज्य जो एसोचैम द्वारा अक्टूबर 2014 में जारी रिपोर्ट के अनुसार देश का सबसे बीमारू राज्य है- उत्तर प्रदेश

वह देश जो वर्ष 2015-2017 के लिए संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद का पुन: सदस्य निर्वाचित किया गया- भारत

वह नदी जिस पर भारत-बांग्लादेश संयुक्त राफ्टिंग अभियान आयोजित किया गया-सियोम नदी (अरुणाचल प्रदेश)

वह खिलाड़ी जिसने वर्ष 2013 के सत्र में यूरोप के शीर्ष स्कोरर के तौर पर  अक्टूबर 2014 में यूरोपीय गोल्डन बूट पुरस्कार प्राप्त किया- लुइस सुआरेज़ 

वह देश जो फिलिस्तीन को राज्य के रूप में मान्यता प्रदान करने वाला प्रथम यूरोपीय संघीय (ईयू) देश बना- स्वीडन

वह जिला जहां भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, की आधारशिला रखी गई- भरूच 

वह खिलाड़ी जिसको इंटरनेशनल शूटिंग स्पो‌र्ट्स फेडरेशन एथलीट समिति का अध्यक्ष बनाया गया- अभिनव बिंद्रा

सार्वजनिक क्षेत्र की वह कम्पनी जो वर्ष 2014 की प्लेट्स ग्लोबल 250 रैंकिंग में रिलायंस इंडस्ट्रीज को पीछे छोड़ते हुए सबसे ऊंची रैंकिंग पाने वाली भारतीय ऊर्जा कंपनी बन गई- ओएनजीसी

वह देश जो क्रय क्षमता समतुल्यता के आधार पर अमेरिका को पीछे छोड़कर विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया- चीन

वह नेता जो प्रथम बार विधानसभा चुनाव लड़कर राज्य का मुख्यमंत्री बना-देवेंद्र फड़नवीस


0 comments:

Post a Comment