मर्सिडीज के ड्राइवर निको रोसबर्ग ने 10 नवंबर 2014
को साओ पाउलो (ब्राजील) में आयोजित ब्राजील ग्रां प्री फ़ॉर्मूला-1
ख़िताब जीता. निको रोसबर्ग ने 1:30:02.555 सेकेंड
के साथ ख़िताब जीता. इस जीत के साथ ही निको रोसबर्ग ने इस वर्ष की विश्व चैंपियनशिप
जीतने की उम्मीदें भी बरकरार रखी.
रोसबर्ग ने हैमिल्टन के लगातार पांच जीत के सिलसिले को तोड़ा और
अंकों का अंतर भी 24 से घटाकर 17 कर
लिया. अब सत्र की आखिरी रेस 23 नवंबर 2014 को अबुधाबी में होनी है जिसमें दोहरे अंक दिए जाएंगे. जर्मन ड्राइवर
रोसबर्ग ने ब्राजील ग्रां प्री के अभ्यास सत्र में भी बाजी मारी थी और इस सत्र में
10वीं बार पोल पोजिशन हासिल की. वे हैमिल्टन से 1.457
सेकंड आगे रहे जिसने बढ़त बनाने का एकमात्र मौका 29वीं लैप में गंवा दिया. विलियम्स के ड्राइवर ब्राजील के फिलिप मासा तीसरे
स्थान पर रहे जबकि मॅक्लॉरेन के जेंसन बटन चौथे और रेडबुल के सेबेस्टियन वेटल
पांचवें स्थान पर रहे.
सहारा फोर्स इंडिया इस वर्ष टीम चैम्पियनशिप में छठे स्थान पर रही
जबकि निको हुल्केनबर्ग ब्राजील ग्रां प्री में आठवें स्थान पर रहे जबकि सर्जियो
पेरेज अंक नहीं जुटा सके. हुल्केनबर्ग आठवें और पेरेज 15वें स्थान पर रहे. फोर्स इंडिया 127 लेकर छठे स्थान
पर है जबकि मैकलारेन उससे 44 अंक आगे है. मैकलारेन ने
ब्राजील में 14 अंक बनाये. जेंसन बटन चौथे और केविन
मैग्नुसेन नौवें स्थान पर रहे. अब अबुधाबी में सिर्फ एक रेस बाकी है. फोर्स इंडिया
इसके बावजूद छठे स्थान पर ही रहेगी.
0 comments:
Post a Comment