यूरोपीय विमानन सुरक्षा एजेंसी (ईएएसए) ने पायलट प्रशिक्षण सुविधा
फ्लाइट सिमुलेशन तकनीकी सेंटर (एफएसटीसी) को एयरबस A320 और
बोइंग के पायलटों को प्रशिक्षण देने के लिए 2 नवंबर 2014
को अपनी मंजूरी दी.
ईएएसए के मंजूरी मिलने के बाद संयुक्त अरब अमीरात की रोटाना जेट
लिमिटेड ने एफएसटीसी से अपने पायलटों को प्रशिक्षित करने का करार किया.
फ्लाइट सिमुलेशन तकनीक सेंटर (एफएसटीसी)
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (आईजीआईए), नई दिल्ली के करीब स्थित फ्लाइट सिमुलेशन तकनीक सेंटर (एफएसटीसी) एक प्रकार का रेटिंग प्रशिक्षण संगठन (टीआरटीओ) है. यह बोइंग और एयरबस A320 प्रकार के विमानों के उड़ान हेतु पायलटों को प्रशिक्षित करता है.
एफएसटीसी फ्लाई विंग्स एविएशन और लॉकहीड मार्टिन कॉरपोरेशन कंपनी के एसआईएम इंडस्ट्रीज का संयुक्त उपक्रम है.
यूरोपीय विमानन सुरक्षा एजेंसी (ईएएसए)
यूरोपीय विमानन सुरक्षा एजेंसी (ईएएसए) विमानन सुरक्षा की यूरोपीय नियामक है. यह एजेंसी आम सुरक्षा एवं पर्यावरण नियम बनाती है.
यूरोपीय संघ के विमानन सुरक्षा प्रणाली में एजेंसी, यूरोपीय आयोग और राष्ट्रीय विमानन प्राधिकरण (एनएए) शामिल हैं. यह सदस्य देशों में निरीक्षण के माध्यम से मानकों के कार्यान्वयन पर नजर रखता है औऱ प्रणाली को जरूरी तकनीकी विशेषज्ञता और प्रशिक्षण मुहैया कराता है.

0 comments:
Post a Comment