साइना नेहवाल विश्व बैडमिंटन महासंघ की महिला रैंकिंग में पांचवें स्थान पर-(01-NOV-2014) C.A

| Saturday, November 1, 2014
भारत की बैडमिंटन खिलाडी साइना नेहवाल एक पायदान ऊपर चढ़कर विश्व बैडमिंटन महासंघ  (बीडब्ल्यूएफ)  की 30 अक्टूबर 2014 को जारी विश्व रैंकिंग में महिला एकल में पांचवें स्थान पर पहुंचीं. बीडब्ल्यूएफ की रैंकिंग में साइना को एक स्थान का लाभ मिला. पहले वह छठे स्थान पर थीं. साइना को डेनमार्क और फ्रेंच ओपन में क्वार्टर फाइनल में पहुंचने का फायदा हुआ. इन दोनों टूर्नामेंट में साइना दुनिया की नंबर दो चीनी खिलाड़ी शिजियान वांग से हार गई थीं.
विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता पीवी सिंधू ने रैंकिंग में दसवां स्थान बरकरार रखा. पुरुष सिंगल्स में पारुपल्ली कश्यप ने शीर्ष-20 में वापसी की और अब वह 17वें स्थान पर पहुंच गए. कश्यप ने डेनमार्क ओपन के सेमीफाइनल में जगह बनाई थी. किदांबी श्रीकांत रैंकिंग में 16वें स्थान के साथ सर्वश्रेष्ठ भारतीय बने हुए हैं. महिला डबल्स में ज्वाला गट्टा और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी भी शीर्ष 20 में पहुंच गई. भारतीय जोड़ी 20वें स्थान पर है. मिश्रित युगल और पुरुष युगल में कोई भी भारतीय शीर्ष 25 में शामिल नहीं है.
लंदन ओलंपिक 2012 में कांस्य पदक जीतने के साथ ही साइना नेहवाल ओलंपिक खेलों की बैडमिंटन प्रतिस्पर्धा में पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी हैं.

साइना नेहावाल के बारे में
साइना नेहवाल भारत की प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी हैं. साइना नेहवाल का जन्म 17 मार्च 1990 को हिसार, हरियाणा में हुआ. साइना नेहवाल भारत सरकार द्वारा पद्म श्री और भारत का सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित हो चुकीं हैं. लंदन ओलंपिक 2012 में साइना नेहवाल ने इतिहास रचते हुए बैडमिंटन की महिला एकल स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया. बैडमिंटन में ऐसा करने वाली साइना नेहवाल भारत की पहली खिलाड़ी हैं. साइना बीजिंग ओलंपिक वर्ष 2008 में भी क्वार्टर फाइनल तक पहुँची थीं. वह विश्व कनिष्ठ बैडमिंटन चैम्पियनशिप जीतने वाली पहली भारतीय हैं. साइना नेहवाल बैडमिंटन की विश्व रैंकिग में दूसरे स्थान पर रह चुकी हैं.

सम्मान और पुरस्कार
•    अर्जुन पुरस्कार (2009)
•    राजीव गाँधी खेल रत्न (2009–2010)
•    पद्मश्री (2010)

साइना नेहावाल ने निम्नलिखित खिताब जीते हैं :-
•    वर्ष 2012 - स्विस ओपन ग्रांप्री, थाईलैंड ओपन, इंडोनेशियन ओपन
•    वर्ष 2011 - इंडियन ओपन ग्रांप्री 
•    वर्ष 2010 - इंडोनेशियाई ओपन, सिंगापुर ओपन, कॉमनवेल्थ गेम्स, इंडियन ओपन ग्रांप्री
•    वर्ष 2009 - इंडोनेशियाई ओपन

पदक
•    कांस्य पदक, लंदन ओलंपिक 2012
•    कांस्य पदक, एशियन चैंपियनशिप 2010, दिल्ली
•    कांस्य पदक, उबेर कप 2014, दिल्ली
•    कांस्य पदक, राष्ट्रमंडल खेल 2006, मेलबर्न
•    स्वर्ण पदक, राष्ट्रमंडल खेल 2010, दिल्ली (एकल)
•    रजत पदक, राष्ट्रमंडल खेल 2010, दिल्ली (मिश्रित)
•    स्वर्ण पदक, वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप 2008, पुणे


0 comments:

Post a Comment