पत्रकारों एवं कलाकरों को सम्मानित करने हेतु 39वें मातृश्री मीडिया पुरस्कारों की घोषणा 1 मई 2014
को दिल्ली में हुई.
मातृश्री मीडिया पुरस्कार कमेटी के संयोजक एवं ‘मातृ-स्वर’ पत्रिका के संपादक दिनेश शर्मा ने 39वें मातृश्री मीडिया पुरस्कार विजेतावों की सूची जारी की.
अभिनेता रणदीप हुड्डा और अभिनेत्री आलिया भट्ट अभिनीत हिंदी फिल्म ‘हाइवे’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म घोषित किया गया.
पुरस्कार समिति के अनुसार 11 मई 2014
को दिल्ली में आयोजित एक समारोह में भारत माता की स्मृति चिन्ह तथा
प्रशस्ति पत्र भेंट करके सभी पुरस्कार विजेतावों को अलंकृत किया जायेगा.
39वें मातृश्री मीडिया पुरस्कार विजेतावों की सूची
• श्रीष शेटे- छायाकार, प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (पीटीआई)
• अविनाश- वरिष्ठ उप संपादक, भाषा
• ज्ञानेन्द्र कलशन- मुख्य छायाकार, यूएनआई
• कलूड़ा अभिनव – उपसंपादक, यूनीवार्ता
• रणविजय सिंह - समूह समाचार संपादक, राष्ट्रीय सहारा
• राकेश कुमार तनेजा- सह समाचार संपादक, दैनिक हिन्दुस्तान
• राहुल आनंद- नवभारत टाइम्स
• संतोश कुमार सिंह- दैनिक जागरण
• सूर्यनाथ सिंह- जनसत्ता
• एम ओवायस- मुख्य रिपोर्टर,शाह टाइम्स
• प्रवीण तिवारी- दैनिक नवज्योति
• प्रतिभा ज्योति- विषेश संवाददाता, राजस्थान पत्रिका
• संतोश सूर्यवंशी- देश बन्धु
• मनु शर्मा- दिल्ली अबतक
• हरेन्द्र गर्ग- दूरदर्शन
• नागेन्द्र भाटी-रियल न्यूज
• प्रमोद कुमार वत्स- आल इंडिया रेडियो
• हिरेन्द्र राठौर- ए टू जेड न्यूज
• ममता चतुर्वेदी- महुआ चैनल
• सुनील डोगरा- पंजाब केसरी
• अनिल कुमार- अमर उजाला
विदित हो कि पत्रकारिता के विभिन क्षेत्रों (लेखक, वाचक, छायाकार एवं कार्टूनिस्ट) में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु दिए जाने वाले ‘मातृश्री मीडिया पुरस्कार’ की शुरुआत वर्ष 1976 में स्वतंत्र पत्रकार दिनेश शर्मा द्वारा प्रारंभ किया गया. यह पुरस्कार प्रतिवर्ष पत्रकारिता से जुड़े 25 उत्कृष्ट पत्रकारों को दी जाती है. ‘मातृश्री मीडिया पुरस्कार’ के तहत किसी एक भारतीय फिल्म को भी पुरस्कृत किया जाता है.
0 comments:
Post a Comment