3 मई : विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस
विश्वस्तर पर प्रेस की आजादी को सम्मान देने के लिए 3 मई 2014 को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस (World Press Freedom Day) मनाया गया. वर्ष 2014 के विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस का विषय ‘मीडिया फ्रीडम फॉर ए बेटर फ्यूचर: शॉपिंग द पोस्ट-2015 डेवलपमेंट एजेंडा, (Media Freedom for a Better Future: Shaping the post-2015 Development Agenda) रखा गया.
विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस का उद्देश्य प्रेस की आजादी के महत्त्व के प्रति जागरूकता फैलाना है. संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा प्रेस की आजादी के महत्त्व के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु 3 मई को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस घोषित किया गया.

संयुक्त राष्ट्र संघ (United Nations) ने वर्ष 1993 में विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस (World Press Freedom Day) की घोषणा की थी. संयुक्त राष्ट्र संघ (United Nations) के अनुसार यह दिन प्रेस की स्वतंत्रता के सिद्धांत, प्रेस की स्वतंत्रता का मूल्यांकन, प्रेस की स्वतंत्रता पर बाहरी तत्वों के हमले से बचाव और प्रेस की सेवा करते हुए दिवंगत हुए संवादाताओं को श्रधांजलि देने का दिन है.
यूनेस्को द्वारा 1997 से प्रतिवर्ष 3 मई को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘गिलेरमो कानो वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम प्राइज’ भी दिया जाता है. यह पुरस्कार उस व्यक्ति अथवा संस्थान को दिया जाता है जिसने प्रेस की स्वतंत्रता के लिए उल्लेखनीय कार्य किया हो.
वर्ष 2014 के गिलेरमो कानो वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम पुरस्कार हेतु तुर्की के अहमत सिक को चयनित किया गया. वर्ष 1997 से वर्ष 2014 तक भारत के किसी भी पत्रकार को यह पुरस्कार नहीं दिया गया है.
विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस से संबंधित मुख्य तथ्य
• अभिव्यक्ति की आजादी अनुच्छेद 19 के अनुसार मौलिक मानवाधिकार है.
• प्रेस की आजादी और समाचारों को लोगों तक पहुंचाकर, सशक्त हो रहे मीडियाकर्मियों का व्यापक विकास करना इसका उद्देश्य है.
• 3 मई 1991 को अफ्रीकी समाचारपत्रों के पत्रकारों द्वारा जारी किए गए विंड हॉक की घोषणापत्र की वर्षगांठ भी 3 मई को ही होती है.
• प्रत्येक वर्ष इसी तिथि को प्रेस की आजादी के बुनियादी सिद्धांतों को याद किया जाता है.
• विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी पत्रकार अपना काम निर्भय होकर करने की शपथ लेते है.
0 comments:
Post a Comment