वेस्टइंडीज के क्रिकेट खिलाड़ी डेरेन सैमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया-(11-MAY-2013) C.A

| Sunday, May 11, 2014
वेस्टइंडीज के क्रिकेट खिलाड़ी डेरेन सैमी (पूरा नाम-डेरेन जूलियस गर्वे सैमी)ने 9 मई 2014 को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की.
डेरेन सैमी ने अपनी जगह दिनेश रामदीन को वेस्टइंडीज टेस्ट क्रिकेट का कप्तान नियुक्त किये जाने के बाद, टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की अपनी घोषणा की.
 
दायें हाथ के बल्लेबाज डेरेन सैमी, अक्टूबर 2010 से वेस्टइंडीज की टेस्ट टीम के कप्तान थे. वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड के अनुसार सैमी वेस्टइंडीज टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम के कप्तान बने रहेंगे.

क्रिकेट करियर 
वर्ष 1983 में जन्मे डेरेन सैमी ने अपने क्रिकेट करियर की शुरूआत वर्ष 2003 से की. डेरेन सैमी ने वेस्टइंडीज की तरफ से कुल 38 टेस्ट मैच खेले, जिसमें से 30 में वह कप्तान रहे.सैमी ने 38 टेस्ट मैचों के अपने करियर में कुल 1323 रन बनाये.
विदित हो कि वर्तमान में सैमी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के सन राइजर्स हैदराबादटीम के खिलाड़ी है.


0 comments:

Post a Comment