आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा के सदस्य एन. जनार्दन रेड्डी का निधन-(10-MAY-2013) C.A

| Saturday, May 10, 2014
आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता नेदरूमल्ली जनार्दन रेड्डी (एन. जनार्दन रेड्डी, Nedurumalli Janardhana Reddy) का तंत्रिका से संबंधित बीमारी के कारण हैदराबाद में 9 मई 2014 को निधन हो गया. वह 79 वर्ष के थे.

एन जनार्दन रेड्डी से संबंधित मुख्य तथ्य 
एन. जनार्दन रेड्डी मृत्यु के समय आंध्र प्रदेश से कांग्रेस पार्टी से राज्यसभा सदस्य (वर्ष 2010-16) थे. 
वह दिसंबर 1990 से अक्टूबर 1992 तक आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे. 
एन. जनार्दन रेड्डी ने नक्सवादियों के खिलाफ सख्त रूख अपनाया था और वर्ष 2007 में उग्रवादियों द्वारा उन पर जानलेवा हमला किया गया. 
एन. जनार्दन रेड्डी ने अपना राजनीतिक सफर वर्ष 1972 में राज्यसभा सदस्य के रूप में शुरू किया था. 
एन. जनार्दन रेड्डी वर्ष 1998-99 (12वीं), वर्ष 1999-2004 (13वीं) और वर्ष 2004-09 (14वीं) तक लोकसभा सदस्य रहे. 14वीं लोकसभा (वर्ष 2004-09) में उन्होंने विशाखापत्तन सीट का प्रतिनिधित्व किया था.
एन. जनार्दन रेड्डी का जन्म आंध्रप्रदेश के नेल्लोर जिले में 20 फरवरी 1935 को हुआ था. 
एन. जनार्दन रेड्डी आंध्र प्रदेश कांग्रेस समिति के वर्ष 1988-1990 में अध्यक्ष भी रहे. 
एन. जनार्दन रेड्डी पेशे से कृषि विज्ञानी थे.


0 comments:

Post a Comment