भारत के व्यावसायिक वातावरण में सुधार रिपोर्ट जारी-(09-MAY-2013) C.A

| Friday, May 9, 2014
भारत के व्यावसायिक वातावरण में सुधार रिपोर्ट 6 मई 2014 को जारी की गई. यह रिपोर्ट औद्योगिक नीति और संवर्धन विभाग (Department of Industrial Policy and Promotion) की ओर से एक कन्सल्टेंसी फर्म एसेंचर (Accenture) द्वारा तैयार की गई है, जो देश के सभी राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में व्यापार से संबंधित वातावरण में सुधार के सर्वश्रेष्ठ व्यावहारिक प्रयोगों पर आधारित है. औद्योगिक नीति और संवर्धन विभाग वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के तहत कार्य करता है.

रिपोर्ट में कई राज्यों द्वारा अपनाए गए सर्वश्रेष्ठ व्यावहारिक तथ्यों पर प्रकाश डाला गया है, वे निम्न हैं.  
गुजरात - गुजरात के भूमि अधिग्रहण से संबंधित मॉडल को देश में सर्वश्रेष्ठ बताया गया. 
कर्नाटक - वैट के लिए एकीकृत और व्यापक व्यवस्था. 
महाराष्ट्र - श्रम प्रबंधन समाधान और महाराष्ट्र उद्योग, व्यापार और निवेश सुविधा प्रकोष्ठ की स्थापना.
राजस्थान और पंजाब एकल खिड़की समाशोधन प्रणाली (single window clearance system).
 
अध्ययन की पृष्ठिभूमि (Background of the Study)
देश के सभी राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में व्यापार से संबंधित वातावरण में सुधार के सर्वश्रेष्ठ व्यावहारिक प्रयोगों  से सम्बंधित अध्ययन विश्व बैंक और विश्व आर्थिक मंच की रिपोर्ट के बाद शुरू किया गया. व्यावसायिक वातावरण के सन्दर्भ में दोनों संगठनों की रिपोर्ट के अनुसार भारत की स्थित ख़राब थी. इस रिपोर्ट में व्यावसायिक रुकावटों से समबंधित समस्याओं और प्रतिबंधों पर प्रकाश डाला गया है. 

इस रिपोर्ट में दोनों संगठनों ने सुझाव दिया है कि भारत में व्यवसाय को सरल बनाने के लिए  इसकी स्पष्ट जरुरत है. सुझाव  में कहा गया है कि व्यावसायिक वातावरण में सुधार से वृद्धि को प्रोत्साहन और देश भर में लाखों लोगों के लिए रोजगार पैदा होंगे. 

भारत के व्यावसायिक वातावरण में सुधार के अध्ययन का संचालन करने के लिए औद्योगिक नीति और संवर्धन विभाग एवं एम/एस एक्सेंचर लगा हुआ है.


0 comments:

Post a Comment