भारत
ने 2 मई 2014 को एकीकृत
परीक्षण रेंज (आईटीआर) चांदीपुर के परिसर-3 से देश में
विकसित सतह से हवा में मार करने वाली आकाश मिसाइल का सफल परीक्षण किया. मिसाइल की
मारक क्षमता 50 किमी हैं और ये 60 किलोग्राम
तक का आयुध ले जा सकती हैं. यह परीक्षण भारतीय वायुसेना द्वारा आयोजित किया गया
था.
आकाश
एक मध्यम दूरी की सतह से हवा मारकर ने वाली विमान भेदी रक्षा प्रणाली है. इसको
एकीकृत निर्देशित मिसाइल विकास कार्यक्रम (IGMDP) के
अंतर्गत रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा विकसित किया गया है. इसने
परीक्षण के दौरान एक समय में कई लक्ष्यों को एक साथ भेदा.
यह
मिसाइल 30 किमी दूर तक के विमान को लक्षित करने के
लिए क्षमता रखती है. आकाश एक बैटरी युक्त हैं जो एक साथ कई लक्ष्यों को ढूंढकर उन
पर हमला कर सकता हैं. इसका अंतिम परीक्षण 26 अप्रैल 2014
को समेकित परीक्षण रेंज (आईटीआर) चांदीपुर से ही किया गया था.
0 comments:
Post a Comment