अमेरिका के संसद की विधायी अंग ‘सीनेट’
ने भारतीय मूल के मनीष शाह को 2 मई 2014
को ‘इलिनायस’ के संघीय
न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया.
मनीष शाह अमेरिका के पांचवें सबसे बड़ी आबादी वाले प्रांत ‘इलिनायस’ के पहले दक्षिण एशियाई संघीय न्यायाधीश होंगे. मनीष शाह को अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने सितंबर 2013 में इस पद के लिए नामित किया था.
अमेरिकी संसद की विधायी अंग ‘सीनेट’ ने 95-0 मतों से 40
वर्षीय मनीष शाह की नियुक्ति की पुष्टि की. अमेरिका के न्यूयॉर्क
में जन्मे शाह वर्ष 2001 से ‘इलिनायस’
के उत्तरी जिले में सहायक अटार्नी हैं. वह वर्तमान में यहां के
क्रिमिनल डिवीजन के प्रमुख भी हैं. इससे पूर्व वर्ष 2012 तक
वे ‘क्रिमिनल अपील्स’ के प्रमुख पद थे.
मनीष शाह वर्ष 2008 से
वर्ष 2011 तक ‘इलिनायस’ के वित्तीय अपराध और विशेष अभियोजन विभाग के उप प्रमुख पद पर भी रह चुके
हैं.
0 comments:
Post a Comment