हिन्दी फिल्म अभिनेता फरहान अख्तर एवं अभिनेत्री जूही चावला को
दादासाहेब फाल्के अकादमी सम्मान से 1 मई 2014
को सम्मानित किया गया.
मुंबई में आयोजित समारोह में अभिनेता फरहान अख्तर और अभिनेत्री जूही को क्रमश: फिल्म ‘भाग मिल्खा भाग’ और ‘गुलाब गैंग’ में उनके बेहतरीन अभिनय के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया.
इस समारोह में पार्श्व गायिका सुनिधि चौहान को भी दादासाहेब फाल्के अकादमी सम्मान से सम्मानित किया गया. उन्हें यह सम्मान हिंदी फिल्म ‘धूम-3’ के गाने ‘कमली’ के लिए दिया गया.
दादासाहेब फाल्के अकादमी सम्मान से अभिनेता जितेंद्र को भी सम्मानित किया गया. जितेंद्र को यह पुरस्कार फिल्मी दुनिया में उनके योगदान के लिए दिया गया.
दादासाहेब फाल्के अकादमी सम्मान पुरस्कार पाने वालों में लोकप्रिय टीवी धारावाहिक ‘सरस्वतीचंद्र’ में सरस की भूमिका निभा रहे गौतम रोडे, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अक्षरा का किरदार निभा रहीं हिना खान और चर्चित कामेडी शो के कलाकार कपिल शर्मा भी शामिल थे.

0 comments:
Post a Comment