एफआईएच से मान्यता प्राप्त राजकोट हाकी स्टेडियम देश का 31वां मैदान बना-(09-JUL-2016) C.A

| Saturday, July 9, 2016
राजकोट हाकी स्टेडियम को 07 जुलाई 2016 को अंतरराष्ट्रीय हाकी महासंघ (एफआईएच) ने मान्यता प्रदान कर दी. हाकी की शीर्ष संस्था एफआईएच से मान्यता प्राप्त यह गुजरात में पहला और देश में 31वां स्टेडियम बन गया है. 
राजकोट हाकी स्टेडियम के बारे में-
  • स्थानीय नगर निगम राजकोट शहर में स्थित मेजर ध्यानचंद हाकी स्टेडियम
  • के विकास हेतु करीब 5 करोड़ रूपए खर्च किये गए.
  • यह एक साल की अवधि में बन कर तैयार हुआ.
  • राजकोट नगर आयुक्त विजय नेहरा के अनुसार नगर निगम के रेस कोर्स में स्थित इस हॉकी मैदान को बनाने के कुछ माह पूर्व अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रमाण पत्र हासिल करने की प्रक्रिया शुरू की गयी.
  • एफआईएच के अधिकारियों की टीम ने मैदान का दौरा किया और मंजूरी प्रदान कर दी.
  • राजकोट के अलावा देश में एफआईएच मान्यता प्राप्त केवल 30 मैदान हैं.
अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के बारे में-
  • अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) मैदानी हॉकी और इनडोर मैदानी हॉकी को संचालित करने वाली अंतरराष्ट्रीय निकाय है.
  • इसकी स्थापना 1924 में की गयी एवं इसका मुख्यालय स्कॉटलैंड में है.
  • वर्त्तमान में एफआईएच के अध्यक्ष लियांड्रो नेग्रे हैं.
  • हॉकी विश्वकप एफ आई एच के तत्वधान में ही होता है.
  • इसके अलावा यह महासंघ कई अन्य अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित करता है.
  • एफ आई एच अपने सदस्य देशों के अंतर्गत बने हॉकी महासंघों को मान्यता प्रदान करता है.

0 comments:

Post a Comment