आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में मारेडुमिल्ली मंडल के पीएम कोटा गांव के पास पूर्वी घाट में दुर्लभ प्रजाति की संगमरमर जैसे चित्र वाली तितली (Marbled Map butterfly)देखी गई है. यह पहली बार है जब आम तौर पर उत्तर–पूर्व में पाई जाने वाली तितली की यह प्रजाति दक्षिण भारत में देखी गई है.
इस तितली को भारतीय वन सेवा अधिकारी एन. चंद्रमोहन रेड्डी समेत पर्यावरण को बचाने वाले एक समूह ने उस समय देखा जब वे इलाके के पूर्वी घाट के घने जंगलों में अपनी खोज में लगे थे.
इस तितली को भारतीय वन सेवा अधिकारी एन. चंद्रमोहन रेड्डी समेत पर्यावरण को बचाने वाले एक समूह ने उस समय देखा जब वे इलाके के पूर्वी घाट के घने जंगलों में अपनी खोज में लगे थे.
वर्तमान में रेड्डी आंध्र प्रदेश शहरी हरियाली एवं सौंदर्यीकरण निगम के प्रबंध निदेशक के तौर पर काम कर रहे हैं.
आईजैक केहीमकर द्वारा लिखी एक किताब–द बुक ऑफ इंडियन बटरफ्लाईज (The Book of Indian Butterflies) के अनुसार संगमरमर जैसी चित्र वाली तितली (Marbled Map –Cyrestis cocles) तितलियों की दुर्लभ प्रजातियों की सूची में शामिल है. ये सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश, झारखंड, भूटान और म्यांमार के जंगलों से भरे पहाड़ी इलाकों में ही पाई जाती हैं.
संगमरमर जैसी चित्र वाली तितली (Marbled Map –Cyrestis cocles)
• मार्बल्ड मैप निम्फालिड तितली की एक प्रजाति है जो एशियाई देशों में पाई जाती है.
• यह प्रजाति पीलापन लिए हरे रंग की होती है. इनके पंखों पर धुंधली खड़ी रेखाएं होती हैं और पंख गोलाकार होते हैं.
• इनके पंख का फैलाव 50-60 मिमी के बीच होता है.
0 comments:
Post a Comment