भारतीय मर्चेंट नेवी की पहली महिला कप्तान राधिका मेनन को 7 जुलाई 2016 को समुद्र में विशिष्ट बहादुरी के लिए आईएमओ पुरस्कार प्रदान के लिए चयनित किया गया. राधिका को इंटरनेशनल मैरीटाइम ऑर्गनाइजेशन (आईएमओ) की तरफ से सम्मानित किया जाएगा. इस अवार्ड को पाने वाली वे विश्व की पहली महिला हैं.
कैप्टन राधिका को 2016 के समंदर में अदम्य साहस दिखाने के लिए दिए जाने अवॉर्ड के लिए चुना गया है. उन्हें यह पुरस्कार एक डूबती नौका से सात मछुआरों को बचाने में भूमिका के लिए अदभुत शौर्य के लिए 2016 का अंतरराष्ट्रीय समुद्रीय संगठन का अवार्ड मिलेगा.
राधिका मेनन के बारे में:
• मेनन तेल उत्पाद टैंक संपूर्ण स्वराज की मास्टर है.
• वे भारतीय मर्चेंट नेवी में पहली महिला कप्तान है.
• भारत सरकार ने कैप्टन मेनन को सभी 7 मछुआरों को मछली पकड़ने वाली नौका दुर्गाम्मा से बचाने के लिए नामित किया.
पुरस्कार से संबंधित मुख्य तथ्य:
• ये पुरस्कार समारोह 21 नवम्बोर 2016 को लंदन में संगठन के मुख्याेलय में होगा.
• यह पुरस्कार प्रतिवर्ष किसी विशिष्ट बहादुरी के लिए प्रदान किया जाता है.
• अंतर्राष्ट्री य समुदाय संगठन ने इस वार्षिक पुरस्कार की स्था पना उन लोगों को सम्माठन देने के लिए की है, जो जान जोखिम में डालकर विशिष्टक बहादुरी का काम करते हैं.
• वर्ष 2015 में यह पुरस्कार संयुक्त राज्य अमेरिका के क्रिस्टोफर लियोन को दिया गया था.
0 comments:
Post a Comment